अवैध भूमि खरीद-बिक्री रोकने के लिए सरकार की कड़ी निगरानी

झारखंड में सीएनटी–एसपीटी भूमि पर अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ सख्ती, सरकार ने कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सीएनटी और एसपीटी कानून से संरक्षित भूमि की अवैध खरीद-बिक्री करने वालों पर अब कठोर कार्रवाई तय है। सादा पट्टा के जरिए जमीन हस्तांतरण से जुड़े मामलों की समीक्षा तेज़ करते हुए सरकार ने आश्वस्त किया कि ऐसे हर मामले में निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – बड़हरा राजा में अवैध लकड़ी व्यापार पर कसा शिकंजा, वन विभाग ने रजिस्टर किया जब्त

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक राजेश कच्छप के सवाल पर भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने बताया कि इस समय लगभग 1.5 लाख से अधिक भूमि विवाद लंबित हैं और इनके निष्पादन की प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है। कच्छप ने सीएनटी—एसपीटी कानून से संबंधित विवादों की त्वरित सुनवाई के लिए भू-राजस्व मंत्री को पीठासीन जज की जिम्मेदारी देने और भू-वापसी की कार्रवाई को तेज करने की भी मांग उठाई।

ये भी पढ़ें –जमीन विवाद और रंगदारी पर प्रशासन की कड़ी चेतावनी: लापरवाह अधिकारी होंगे शोकॉज

शीतकालीन सत्र का समापन: सक्रिय रहा सदन

सत्र के अंतिम दिन स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बताया कि 5 से 11 दिसंबर तक चले इस सत्र में राज्यहित से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत बहस हुई।
सत्र के दौरान 301 प्रश्न स्वीकार किए गए, जिनमें 121 अल्पसूचित, 148 तारांकित और 32 अतारांकित प्रश्न शामिल रहे। विभागों की ओर से 265 प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए, जबकि कुछ उत्तर अब भी लंबित हैं।
सदन में 129 शून्यकाल नोटिस आए, जिनमें से 94 को पेश किया गया। इसके अलावा 42 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें 20 को अनुमति मिली और 12 पर जवाब सदन में दिया गया।

ये भी पढ़ें – घुसपैठियों पर CM योगी सख्त: बरेली में अफसरों को निर्देश—“जीरो टॉलरेंस अपनाएं, कोई बच न पाए”

स्पीकर ने कहा कि बहस के दौरान कुछ अवसरों पर असंगत शब्दों का इस्तेमाल हुआ, जो संसदीय परंपरा के अनुकूल नहीं है। उन्होंने सभी सदस्यों से भाषा और गरिमा बनाए रखने की अपील की।

Editor CP pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

9 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

9 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

9 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

18 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago