परिषदीय विद्यालयों के विलय का काला कानून वापस ले सरकार


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर सभा की। इसके पश्चात भारी संख्या में शिक्षक सिविल लाइन रोड पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान विद्यालयों के पेयरिंग व विलय के मनमानी आदेश के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का पत्रक अपर उप जिला अधिकारी अवधेश निगम को सौंपा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय के काले कानून को सरकार निरस्त करे। विद्यालयों के विलय होने से बुनियादी शिक्षा पर कुप्रभाव पड़ेगा और प्राइवेट शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। जिला मंत्री आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि नौकरशाह प्राथमिक शिक्षा के प्रति संवेदनहीन हो गए हैं। नए फरमानों के कारण। शोषण बढ़ेगा। जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल ने कहा कि समय रहते विलय की नीति वापस नहीं की जाती तो शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन होगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व संरक्षक अवधेश सिंह ने कहा कि यह काला कानून भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के हर संघर्ष में साथ दिया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यदि शिक्षक अपने हक व हकूक की लड़ाई में चट्टानी एकता का परिचय नहीं देंगे तो एक-एक कर शिक्षक लाभों से वंचित हो जाएंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय भारत सिंह ने सरकार को चेताया कि लोकतंत्र में गरीब बच्चों के साथ न्याय हो। संचालन संदीप कुमार द्विवेदी व ऋषिकेश जायसवाल ने किया। धरने को विनोद मिश्र, बैजनाथ पति त्रिपाठी, गोविंद मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश शुक्ला, सरिता जायसवाल, रविंद्र सिंह, राजेश शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, रमेश प्रताप यादव, नरेंद्र प्रताप यादव, अभिषेक कुमार पांडे ने संबोधित किया। इस दौरान सुभाष यादव, नित्यानंद यादव, ममता देवी, मीरा कुशवाहा, रेखा रानी, प्रियंका त्रिपाठी, विनीत तिवारी, शिवा जायसवाल, नीलम देवी, बबिता, कविता, श्वेता वर्मा, सपना त्रिपाठी, वीनस, सुनीता, कीर्ति प्रतिमा, चंद्रभूषण तिवारी, निर्भय राय, शरद मिश्रा, विजय शंकर यादव, बृजेश राव, दीनानाथ चतुर्वेदी, फखरे आलम, आशुतोष शाह, रामनिवास यादव, राम सिंगार यादव, सत्य प्रकाश सिंह, चंद्रभूषण सिंह, शिवचंद प्रजापति, सुधांशु राय, विक्रम प्रताप राय, अमितेश बरनवाल, निगम पांडे रविंद्र सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

7 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

8 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

8 hours ago