अब हाईटेक हो रहे गांवों के सरकारी स्कूल – बीईओ

स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

पडरौना/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पडरौना के प्राथमिक विद्यालय कोईरी टोला में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के पाठ्यक्रम से ही मूलभूत ज्ञान मिलता है,राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। गांवों के सरकारी स्कूल अब हाइटेक होते जा रहे है,विद्यालयों में प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास, यू ट्यूब आदि के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। मिशन प्रेरणा से बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है। बीईओ हिमांशु सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बच्चों को स्मार्ट क्लास से शिक्षा देना है। अंग्रेजी माध्यम से विद्यालयों की तरह शिक्षा ग्रहण कर प्रतियोगिताओं का मुकाबला करेंगे। कायाकल्प योजना के अंतर्गत स्कूलों के भवनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक राकेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंजेश्वर सिंह, सुनील दुबे, अमरदीप शुक्ला ,व्यास सिंह, सुनील मिश्र, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लक्ष्य प्राप्ति की राह

प्रेरक प्रसंग: मो.मोइजुद्दीन- झारखण्ड एक किसान के घर एक दिन उसका कोई परिचित मिलने आया।…

13 minutes ago

पुरी जगन्नाथ मंदिर में 46 साल बाद रत्न भंडार के आभूषणों की होगी गिनती, जनवरी से शुरू होने की संभावना

पुरी/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे गए…

18 minutes ago

सड़क सुरक्षा: प्रशासनिक आदेश से सामाजिक जिम्मेदारी तक

सड़क सुरक्षा आज महज़ यातायात नियमों का विषय नहीं रही, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता…

22 minutes ago

त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, बिना दस्तावेज बढ़ई का काम कर रहे थे

गोमती/त्रिपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्रिपुरा पुलिस ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

24 minutes ago

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: बस का टायर फटने से 9 लोगों की मौत, सीएम स्टालिन ने जताया शोक

कुड्डालोर/तमिलनाडु (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क…

34 minutes ago

नारी शक्ति: संस्कार से सत्ता तक सामाजिक परिवर्तन की असली ताकत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय सभ्यता की आत्मा में नारी शक्ति का विशेष स्थान रहा…

38 minutes ago