खजनी/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को गोरखपुर के खजनी तहसील अंतर्गत भीउरी ग्राम सभा में सुरेंद्र कसौधन, संतोष कसौधन व उनके द्वारा गुंडा खड़ा करके अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। वहीं पर उसी दिन तहसीलदार के निर्देश पर कानगो और लेखपाल मौके पर आकर के चिन्हित किये और निर्देश दिए कि इस जमीन पर आप कोई निर्माण नहीं कर सकते हैं, यह सरकारी जमीन है।
बताते चलें कि 200 नंबर की भूमि नक्शे में नवीन परती के रूप में दर्ज हैं और उसके बगल में 160 नंबर पोखरी के रूप है, जिसको मौके पर चिन्हित किया गया कि इस पर कोई निर्माण नहीं हो सकता है मगर इसके बावजूद भी इन भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा था। मना करने पर कहा गया कि हम किसी आदेश को नहीं मानते हैं हम कब्जा करेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
इसी ग्राम सभा में 10 बीघा की खेती की भूमि है जिसमे कम से कम तीन बीघा के आसपास आबादी की भूमि को भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है। इनको प्रशासन का कोई खौफ नही है इसलिए वे लोग नवीन परती की भूमि और पोखरी को कब्जा किया जा रहा है। ऐसे में देखा जाय तो
इनका हौसला इतना बढ़ा हुआ है कि सरकारी भूमि को कब्जा करने से पीछे नही हटते।
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…