Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचिकित्सक विहीन है राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय

चिकित्सक विहीन है राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर विकास खण्ड अंतर्गत मझौली राज में संचालित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में सालो से किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं है यह चिकित्सालय एक आयुर्वेद फार्मासिस्ट हरिश्चंद्र यादव के द्वारा संचालित किया जा रहा है । तथा एक और आउटसोर्सिंग वार्ड ब्वाय की भी तैनाती है। वैसे इस चिकित्सालय में तैनात आयुर्वेद फार्मासिस्ट द्वारा चिकित्सालय में चिकित्सा से लेकर दवा वितरण तक का कार्य स्वयं किया जा रहा है । चिकित्सालय में लगभग रोज 20 से 25 की संख्या में मरीजों का इलाज और दवा वितरण भी हो रहा है। यदि इस चिकित्सीय में किसी चिकित्सक की तैनाती हो जाए तो शायद क्षेत्र के लोगों को उचित इलाज मिल पाए और इसका इस चिकित्सालय का लाभ भी अत्यधिक लोगो तक पहुंच पाए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments