Friday, February 13, 2026
HomeNewsbeatकृषि योजनाओं की समीक्षा हेतु आत्मा एवं सेम की गवर्निंग बोर्ड बैठक...

कृषि योजनाओं की समीक्षा हेतु आत्मा एवं सेम की गवर्निंग बोर्ड बैठक सम्पन्न

आगरा( राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (सेम) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कृषकों के प्रशिक्षण, भ्रमण, कृषि यंत्रों के वितरण, प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3765 कृषकों को प्रशिक्षण एवं 1185 कृषकों को भ्रमण का लक्ष्य तय किया गया है। आत्मा योजना के तहत कृषक फार्म स्कूल, गोष्ठियां एवं किसान मेले भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत 374 कृषि रक्षा उपकरणों सहित कुल 475 कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।

उ.प्र. मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत 9896 किसानों को निःशुल्क बीज मिनिकिट वितरित किए जाएंगे। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु तीन विकास खण्डों में 26 क्लस्टरों के माध्यम से 1300 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है।

बैठक में पीएम-कुसुम योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे, मक्का विकास कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बीएसए, एफपीओ प्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments