Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहनुमान जी के जयकारों से गूंजी गोरक्ष नगरी

हनुमान जी के जयकारों से गूंजी गोरक्ष नगरी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़ा मंगल जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान से गांव है नगर गुंजायमान हो गया। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने हनुमान जी को चोला चढ़ाया। जिले भर में अनेक जगह शरबत वितरण व भंडारे का आयोजन किया गया। शाम तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया भी गया। स्कूल – कॉलेजों में सुंदरकांड के पाठ व महाआरती का आयोजन भी किया गया।
इसीक्रम में प्रभादेवी भगवती प्रसाद महाविद्यालय, हरपुर-बुदहट में इस अवसर पर सुंदर कांड का पाठ किया गया और प्रसाद वितरित कर सभी के सुख समृद्धि की कमाना की गई। इस दौरान व्यवस्थापक नीलम दुबे, तृप्ति त्रिपाठी, नवनीत मिश्र, ध्रुव मौर्य, निहाल विश्वकर्मा, अयोध्या दुबे, संध्या सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments