अंडर-17 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गोरखपुर विजेता

  • नेहाल की 43 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम गोरखपुर बना विजेता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l माध्यमिक विद्यालयों की अंडर-17 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के मैदान पर गुरुवार को खेला गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की सभी टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहला मैच देवरिया और कुशीनगर के मध्य हुआ जिसमें देवरिया की टीम विजयी रही। दूसरा मैच गोरखपुर और महाराजगंज के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर विजेता रही। जबकि फाइनल मुकाबला गोरखपुर और देवरिया के बीच हुआl जो लगभग एकतरफा रहा।
देवरिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 79 रन बनाए जिसमें अमन ने सर्वाधिक 19 रन बनाया। गोरखपुर की ओर से अश्मित ने दो विकेट चटकाए।
जवाब में रनों के पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 9 ओवर में 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। गोरखपुर से नेहाल ने 43 रन, सिद्धार्थ ने 18 और बालकेस ने 14 रन बनाए।
इस अवसर पर राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से ही व्यक्तित्व का विकास होता है। खेल ही हमें मानसिक और शारीरिक रूप से फिट बनाते हैं जिससे हम किसी भी कार्य को करने में सफल रहते हैं।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरूणेंद्र राय ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना पर विशेष ध्यान देना चाहिए। किसी भी खेल में हार जीत लगी रहती है। हमें हारने पर ना तो मनोबल अपना गिरा देना चाहिए और ना तो जीत मिलने पर अति उत्साहित होकर अपने स्वाभाविक को भूलना चाहिए। लगातार बेहतर प्रयास से कोई खिलाड़ी बेहतर से बेहतरीन बनता है।
राजेश गुप्ता ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। इसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। एमपी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक अभय प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी खेल की सफलता के लिए खिलाड़ियों को हमेशा अपने खेल के प्रति नियमित व केन्द्रित होना चाहिए।
उप प्रधानाचार्य डॉ. सरोज, एमपी इंटर कॉलेज के पूर्व शारीरिक शिक्षक कृष्णकांत यादव, मारवाड़ इंटर कॉलेज के पूर्व शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता ओमप्रकाश धर द्विवेदी, नीलम, किशोर कुमार जायसवाल, विवेकानंद मिश्रा, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, राम हरि यादव, बिपिन बिहारी चंद यादव, शिव शंकर मल्ल आदि मौजूद रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago