देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में रू० 50.00 लाख से अधिक लागत के अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा (सड़कों को छोड़कर) विकास भवन के गाँधी सभागार में की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राचार्य आई०टी०आई० को जनपद देवरिया में आई०टी०आई० परिसर में मल्टीपरपज हाल का निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद भी जॉच हेतु तकनीकी टीम का गठन न करने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिये गये। अधिशासी अभियंता यू०पी० सिडको को प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। परियोजना प्रबंधक यू०पी०पी०सी०एल० को अपूर्ण परियोजनाओं को 30 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। परियोजना प्रबंधक उ०प्र० राजकीय निर्माण निगम, देवरिया को पुलिस लाइन्स में ट्रान्जिट हास्टल (G+12) में धीमी प्रगति के लिये स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये। अधिशासी अभियंता उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लि०, गोरखपुर को 18 दिसंबर तक उप जिलाधिकारी सदर से मिलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विशुनपुर बाजार में बाउण्ड्रीवाल की समस्या को दूर करने के निर्देश दिये गये।
अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड देवरिया को अपूर्ण परियोजनाओं को 30 दिसम्बर, 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिला उद्यान अधिकारी को राजकीय पौधशाला भुजौली के पूर्ण कार्य हेतु सत्यापन टीम गठित करने का निर्देश दिये गये। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिये गये कि मल्टीपरपज शीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसीमिनेशन सेन्टर में अवशेष धनराशि की माँग हेतु जिला कृषि अधिकारी से पत्राचार करें। अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को निर्देश दिये गये कि जनपद देवरिया में जल निकासी परियोजना में तेजी से कार्य करें। अधिशासी अभियंता यू०पी०पी०सी०एल० को तहसील बरहज में ग्राम कटियारी स्थित प्राचीन शिव व काली स्थल के पर्यटन विकास में बाउण्ड्रीवाल न बन पाने के कारण उप जिलाधिकारी बरहज से सम्पर्क स्थापित कर समस्या को दूर करने का निर्देश दिये गये।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…