सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं द्वारा कृषक एक्सप्रेस से सलेमपुर पहुँचे फ़िल्म अभिनेता एवं गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल का स्वागत फूल मालाओं से लादकर किया गया।
प्लेटफार्म नम्बर 2 पर रविकिशन के उतरने के बाद यात्रियों एवं वहां की जनता के द्वारा फ़ोटो खिंचाने एवम सेल्फी लेने वालों की तादाद बढ़ गयी।
नगर निकाय में इस बार भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी
स्टेशन पर स्वागत के बाद सांसद रविकिशन शुक्ल समता निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
एवं बताया कि आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने इसकी वजह भाजपा सरकार के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। पहले माफिया राज था। अब माफिया घुटनों के बल पर आ गए हैं।इसके बाद सांसद दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर पर किया दर्शन
गोरखपुर सांसद रविकिशन शुक्ल एवं सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने मझौलीराज स्थित दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर पर पूजा-अर्चना किया।मन्दिर में हर – हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।सांसद रविकिशन को देखने के लिए युवा उत्साहित दिखे।उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचन्द्र तिवारी,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,कन्हैया लाल जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अमित सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,अजय दूबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह,विनय पाण्डेय,अशोक तिवारी,शेषनाथ भाई,उमाकान्त मिश्र, बचनदेव गोंड़,विकास रौनियार,अशोक कुशवाहा,अशोक प्रजापति, अनिल ठाकुर,अवधेश मद्देशिया,राजेश शाह,सत्यम कुशवाहा,लव वर्मा आदि मौजूद रहे।
बेल्थरा नगर निकाय रोड शो के लिए प्रस्थान
सलेमपुर में लगभग 2.30 घण्टे गुजारने के बाद दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव प्रचार रोड शो के लिए बेल्थरा के लिए रवाना हो गए।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…