राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी रैकेट का गोरखपुर कनेक्शन

ईडी करेगी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
चर्चित बिजनेसमैन राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी रैकेट का गोरखपुर से संबंध सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। रैकेट के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की संभावना को देखते हुए ईडी की टीम गोरखपुर में संभावित नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की परतें खंगालने की तैयारी में है।
सूत्रों के अनुसार, कुंद्रा के रैकेट में गोरखपुर से जुड़े कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है। इन पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट के निर्माण और इसे डिजिटल माध्यम से प्रसारित करने का आरोप है। ईडी को इस बात की आशंका है कि गोरखपुर से जुड़े बैंक खातों और फर्जी कंपनियों के माध्यम से इस रैकेट को फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया गया है। ईडी की टीम ने गोरखपुर के कई संदिग्ध स्थानों की पहचान की है, जहां से पोर्नोग्राफिक सामग्री का निर्माण और प्रसारण हो सकता है। इन ठिकानों पर जल्द ही छापेमारी की जा सकती है। इसके साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों के बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। जांच एजेंसियों को शक है कि गोरखपुर में इस रैकेट का संचालन स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा था। इस नेटवर्क में शामिल लोग न केवल पोर्नोग्राफी सामग्री तैयार कर रहे थे, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर बेचने में भी शामिल हो सकते हैं। ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोरखपुर के कुछ संदिग्ध बैंक खातों में बड़ी मात्रा में धनराशि का लेन-देन हुआ है। यह लेन-देन पोर्नोग्राफी रैकेट से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसी अब इन लेन-देन के स्रोत और लाभार्थियों का पता लगाने में जुटी है।
ईडी की जांच के बाद गोरखपुर से जुड़े इस रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी ईडी की मदद कर रही है। यह मामला न केवल पोर्नोग्राफी के रैकेट की गहराई को उजागर कर रहा है, बल्कि छोटे शहरों में संगठित अपराधों के बढ़ते जाल की ओर भी इशारा करता है। गोरखपुर में ईडी की सक्रियता से आने वाले दिनों में कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेला, 25 मरीजों की हुई जांच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया…

3 hours ago

भाटपाररानी में 1477 लीटर अवैध शराब नष्ट, 115 मुकदमों से था संबंध

ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…

5 hours ago

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…

5 hours ago

बेलौना मोड़ पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…

5 hours ago

घोषणाओं की गूंज में दब न जाएं जनता के सवाल

मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…

6 hours ago

पदयात्राओं से घर-घर पहुंचेगी भाजपा, एसआईआर पर लोगों को करेगी जागरूक

जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…

6 hours ago