आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “पोषण भी, पढ़ाई भी” योजना के अंतर्गत समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में, बीआरसी भवन देवरिया सदर में बाल विकास परियोजना सदर देवरिया की 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए त्रिदिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान दस हस्तक्षेप, सामुदायिक आधारित कार्यक्रम गतिविधियां, पोषण अभियान और पोषण संबंधी सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण और शिक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान करना और उन्हें सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए सशक्त बनाना था।
प्रशिक्षण का प्रारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी देवरिया देवेंद्र कुमार के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ।प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों के रूप में डा. अरशद जमाल, नवीन शुक्ला, अली अहमद, संतोष गुप्ता, संध्या कुशवाहा और श्रीमती विनीता वर्मा उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन में कार्यकत्रियों को पोषण और शिक्षा संबंधी तकनीकी ज्ञान प्रदान किया गया। इसके अलावा, तकनीकी सहयोग में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने योगदान दिया।
प्रशिक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी दयाराम और सत्येंद्र कुमार सिंह उपस्थिति रहे। संतोष कुमार मिश्रा, पी.पी.ओ. इरम मिर्जा सहित मुख्य सेविकाएं भी इस कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

7 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

8 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

8 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

8 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

8 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

8 hours ago