Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखनाथ की गोरखबानी भारत में सर्वत्र गूँजती है: प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी

गोरखनाथ की गोरखबानी भारत में सर्वत्र गूँजती है: प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी

श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में योग कार्यशाला के चौथे दिन आनलाईन व्याख्यान के साथ योग प्रशिक्षण संपन्न

योग चित्त की स्थिरता प्रदान करता है: प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ द्वारा कुलपति प्रो. पूनम टण्डन के संरक्षण में चल रहे सप्तदिवसीय ग्रीष्मकालीन योग कार्यशाला विषय ’योग एवं आजीविका’ मे योग प्रशिक्षण के चौथे दिन भी प्रतिभागियों की काफी संख्या रही।
योग प्रशिक्षण डा. विनय कुमार मल्ल ने चक्रासन, शीर्षासन, हलासन समेत जलनेति आदि का प्रशिक्षण देते हुए उसके लाभों से अवगत कराया। योग प्रशिक्षण में लगभग 65 लोगों ने भाग लिया। जिसमे स्नातक, परास्नातक आदि के विद्यार्थी एवं अन्य लोग सम्मिलित हुए।
सायं आनलाइन माध्यम से योग एवं अध्यापन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र जी के द्वारा हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी, संस्कृत विभाग, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि योग बहुत व्यापक है। गोरखनाथ की गोरखबानी भारत में सर्वत्र गूँजती है। यही से भारत में योग का व्यापक प्रादुर्भाव है। योग कर्म की कुशलता है। एक- एक कर्म को हमें समझकर करना चाहिए। प्रो. अधिकारी ने योग, आजीविका एवं अध्यापन के सम्बन्धों को जोड़ते हुए कहा कि योग चित्त की स्थिरता प्रदान करता है। चित्त स्थिरता से ही अध्यापन होता है। आजीविका खोजना नहीं पड़ता है, वह स्वयं खोजते खोजते चली आएगी।
इस आनलाइन व्याख्यान में कार्यक्रम का संचालन शोधपीठ के रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया। शोधपीठ के सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह द्वारा मुख्य वक्ता एवं समस्त श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के आचार्य सहित शोधपीठ के सहायक ग्रन्थालयी डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, डॉ. प्रांगेश मिश्र एवं शोध अध्येता हर्षवर्धन सिंह, डॉ. कुंवर रणंजय सिंह, चिन्मयानन्द मल्ल आदि जुड़े रहे।

आज शोधपीठ में होगा द्वितीय जनपद स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन


महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में योग कार्यशाला के साथ ही द्वितीय जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन भी डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, गोरखपुर के तत्वाधान में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। कार्यशाला के समापन समारोह के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस योगासन प्रतियोगियता का उद्घाटन कल 10 बजे मुख्य अतिथि रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर तथा विशिष्ट अतिथि अभिषेक कुमार पांडेय, प्राचार्य, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोरखपुर, विवेक जायसवाल, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, गोरखपुर, राजू कुमार जायसवाल, चेयरमैन, जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, गोरखपुर के उपस्थिति में किया जाएगा। शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र ने बताया कि योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी शोधपीठ में अपना पंजीकरण करा सकते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments