
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी महेश गुप्ता ने स्व. सूर्य नारायण की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति मे कंपोजिट विद्यालय बगहिया मे अध्ययनरत 200 से अधिक बच्चों को बैग, कॉपी अन्य आवश्यक समान वितरित किये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी नेता सर्वदानंद पाण्डेय, सभासद राजेश वर्मा, मालती यादव सहित विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं व बच्चे उपस्थित रहें।
