ओबीसी युवाओं के लिए खुशखबरी, यह विभाग फ्री में कराएगा ओ लेवल और सीसीसी कोर्स

ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां जिनकी शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट हो तथा अभिभावकों की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समान रूप से वार्षिक आय सीमा रू 100000.00 (एक लाख) तक हो व अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो। अभ्यर्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ‘‘ओ‘‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए विभागीय बेवसाईट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर पूर्व में आवेदन न किये हो, ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी, तृतीय चरण हेतु दिनांक 05 दिसम्बर 2023 से 17 दिसम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर निदेशालय द्वारा किया जायेगा। ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष एवं सी0सी0सी0 की प्रशिक्षण अवधि 3 माह की होगी। प्रशिक्षणार्थी ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति/प्रिन्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों-विवरणों (आय, जाति, आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर, विकास भवन के कक्ष संख्या 05 द्वितीय तल में विलम्बतम दिनांक 17 दिसम्बर 2023 को सायं 5.00 बजे तक जमा कर सकते हैं। ससमय हार्डकापी पिछड़ा वर्ग कार्यालय में न जमा किये जाने की स्थिति में उसके आवेदन पर कोई विचार नही किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, संतकबीर नगर में सम्पर्क करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago