“पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में आयोजित होंगे कार्यक्रम
आगरा,(राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2 अगस्त 2025 (शनिवार) को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा योजना की 20वीं किश्त किसानों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इस अवसर को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी, के साथ-साथ विकासखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रातः 10:00 बजे से प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
https://pmindiawebcast.nic.in
पर किया जाएगा, जिसमें के0बी0सी0 मॉड्यूल (Know Beneficiary Citizen Module) और अन्य उपयोगी जानकारियां भी साझा की जाएंगी।
कृषि विभाग द्वारा सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस लाभकारी योजना का हिस्सा बनें तथा नई जानकारियों से लाभान्वित हों।
क्या है पीएम किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को वर्ष में तीन बराबर किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में सहायक है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…