सदाचार व्यवहार व्यक्तित्व निखारते

महत्वकांक्षा कर्तव्यशीलता पर
ही जब भारी पड़ने लग जाती है,
महत्वाकांक्षा तभी जीवन हताशा
और निराशा में बदल जाती है ।

कर्तव्यपरायणता जब जीवन की
महत्वाकांक्षा से ऊपर उठ जाती है,
जीवन में सफलता का उदय होता है,
सुखद जीवन की आशा बढ़ जाती है।

अपने मन की किताब को किन्ही
ऐसों के सामने खोलना चाहिए,
जो उसे पढ़ कर दिल से लगा सकें,
वरना लोग तो रद्दी में फेंक देते हैं।

नेत्र हमें केवल दृष्टि प्रदान करते हैं,
परंतु हम कहाँ, कब, क्या देखते हैं,
हमारे मन के भाव पर निर्भर होता है,
अच्छे बुरे की पहचान ज्ञान से होता है।

दुनिया में लोग किसी का सम्मान
केवल दो कारणों से ही करते हैं,
या तो उस व्यक्ति के पास शक्ति है,
या उस इंसान का व्यवहार सुंदर है।

जहाँ शक्ति चंद दिनों की मेहमान है,
सुंदर व्यवहार जीवन भर का होता है,
आचार व्यवहार व्यक्तित्व निखारते हैं,
शक्ति प्रदर्शन इंसानी अहं बढ़ाते हैं।

समस्यायें संघर्ष पथ पर चल कर
जीवन में समाधान करवाती हैं,
उनका मुक़ाबला व उनसे लड़ना
उनका अनुभव बखूबी बढ़ाती हैं।

प्रयास व अभ्यास हौसला बढ़ाते हैं,
आदित्य सकारात्मक सीख दे जाते हैं,
समस्या का समाधान जोश बढ़ाता है,
जीने की राह सुगम पथ बन जाता है।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpnews@desk

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

16 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

17 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

17 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

17 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

18 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

18 hours ago