डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण , मोटर बोट से पहुंचे बाढ़ प्रभावित ग्राम में पहुंचकर , प्रभावित से की वार्ता, हर संभव मदद का किया वादा

डीएम ने युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए बाढ़ प्रभावितों को शुद्ध पेयजल , राशन सामग्री की व्यवस्था प्रदान किए जाने का दिया निर्देश

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।डीएम पवन अग्रवाल द्वारा बाढ़ राहत एवं कार्य के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।
उन्होंने तहसील तुलसीपुर में प्रभावित ग्राम लौकहवा , तहसील सदर में प्रभावित ग्राम बलरामपुर देहात , ग्राम सोनार का भ्रमण किया ।
डीएम ने मोटर बोट से ग्राम में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से वार्ता की एवं हर संभव मदद का वादा किया।
बाढ़ प्रभावितों से वार्ता के दौरान डीएम ने प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत केंद्र में रहने की बात कही , प्रभावित परिवारों ने कहा पानी अब कम हो रहा है वह अपने घर पर ही रहेंगे , उन्होंने बाढ़ प्रभावितो को शुद्ध पेयजल , राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।
डीएम ने सभी लेखपाल , सचिव को बाढ़ प्रभावित ग्राम में ही रहते हुए राहत कार्य किए जाने , ग्राम में जीवन रक्षक दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार , मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य,एसडीएम सदर व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

3 hours ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

3 hours ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

3 hours ago

बैंक से 1.73 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई, बिहार पहुंची देवरिया पुलिस

न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…

3 hours ago

ब्राह्मण है तो सनातन सुरक्षित है ब्राह्मण सनातन की नीव है – पंडित सत्य प्रकाश पांडेय

समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…

3 hours ago

छठ महापर्व से पहले मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे पर चला स्वच्छता अभियान

खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…

3 hours ago