गोंड समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रमाण पत्र न जारी होने पर आंदोलन की चेतावनी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जाति प्रमाण पत्र जारी न किए जाने के विरोध में गोंड समाज ने शुक्रवार को उप जिला अधिकारी रसड़ा को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक शिव मंदिर पर जगलाल गोंड की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन प्रवीण सत्यार्थी ने किया।
बैठक में महासभा के अध्यक्ष रामनिवास गोंड और प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष राम की उपस्थिति रही। इसी दौरान तहसील स्तरीय चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें राकेश गोंड को तहसील अध्यक्ष, अजय गोंड को उपाध्यक्ष, चंदन गोंड को महामंत्री और मनोज गोंड को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश गोंड ने कहा कि तहसीलदार शासन और जिला अधिकारी के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में गोंड-खरवार समाज को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया, तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।कार्यक्रम में मुन जी गोंड, विजयकांत गोंड, जय भीम भारती, मनजीत गोंड, मनीष खरवार, सिंटू कनौजिया, मनोज गोंड, राजेश गोंड समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

18 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago