Monday, October 13, 2025
Homeशिक्षानौकरीबिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: BTSC ने 4654 पदों पर...

बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: BTSC ने 4654 पदों पर भर्ती निकाली, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने राज्य में 4654 पदों पर बंपर सरकारी भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती में वर्क इंस्पेक्टर, हॉस्टल मैनेजर, डेंटल हाइजिनिस्ट और जूनियर इंजीनियर (JE) जैसे अहम पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 10 नवंबर 2025 तक चलेगी।
उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों का विवरण (BTSC Vacancy 2025)

पद का नाम कुल पद

जूनियर इंजीनियर (JE) 2747
वर्क इंस्पेक्टर 1114
डेंटल हाइजिनिस्ट 702
हॉस्टल मैनेजर 91
कुल 4654 पद

जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती विवरण

कुल पद: 2747

शाखा अनुसार: सिविल इंजीनियरिंग – 2591 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 86 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 70 पद

योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा

वेतनमान: सातवां वेतन आयोग, लेवल-6 के अनुसार

वर्क इंस्पेक्टर भर्ती 2025

पदों की संख्या: 1114

योग्यता: मैट्रिक पास, किसी मान्यता प्राप्त ITI से ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर या प्लंबर ट्रेड में सर्टिफिकेट

आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष

हॉस्टल मैनेजर भर्ती 2025

पदों की संख्या: 91

योग्यता: B.Sc (आतिथ्य एवं होटल प्रशासन) या होटल मैनेजमेंट में स्नातक / पीजी डिप्लोमा

कार्य क्षेत्र: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास और पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास

वेतनमान: लेवल-4 के अनुसार


डेंटल हाइजिनिस्ट भर्ती 2025

पदों की संख्या: 702

योग्यता:

10+2 (जीव विज्ञान विषय के साथ)

मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल हाइजिनिस्ट में 2 साल का डिप्लोमा

बिहार राज्य दंत परिषद में पंजीकरण आवश्यक

वेतनमान: ₹5200-₹20200 + ग्रेड पे ₹2400

आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fees)

श्रेणी शुल्क

सामान्य / OBC / EWS ₹500
SC / ST ₹250
महिला उम्मीदवार (सभी वर्ग) ₹250

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट http://btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. “New Registration” पर क्लिक करें और सभी विवरण भरें।
  3. लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  6. फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments