Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशव्यापार मण्डल के 50 वर्ष पूरे होने पर 2023 में पूरे प्रदेश...

व्यापार मण्डल के 50 वर्ष पूरे होने पर 2023 में पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा स्वर्ण जयंती समारोह- कंछल

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) की जनपदीय बैठक एवं व्यापारी गोष्ठी का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद होटल में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी कंछल रहे। इसके साथ ही प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रमकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ अतिथियों माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी कंछल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग को सरकार बंद करें। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2023 में व्यापार मण्डल के 50 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। अगले वर्ष होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां शुरूकर दी गयी हैं। श्री मंडल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से देश के सात करोड़ व्यापारियों का व्यापार क्षतिधस्त हो रहा है। 100-2005 तक का सामान आनलाइन ट्रेडिंग से खरीदा जा रहा है। अतः देश के खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग पर सरकार द्वारा रोक लगायी जाय। आगामी वर्ष 2023 में व्यापारी समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और उत्थान के लिए पूरे प्रदेश में विशेष मुहिम चलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में आयोजित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 15 सितम्बर को प्रदेश के सभी जनपदों के तहसीलों एवं बाजारों में प्रधानमंत्री, केन्द्रीय वित्तमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से धरना प्रदर्शन करते हुए दिये जाएंगे। वहीं सभी महानगरों में कमिश्नर को भी ज्ञापन दिया जाएगा। व्यापार मण्डल की मांग है कि व्यापारी पेंशन को तीन हजार र प्रतिमाह से बढ़ाकर 30 हजार रु प्रतिमाह कियाजाय । व्यापारी को सरकार द्वारा वीआईपी का दर्जा दिया जाय जो व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हैं और आयकर देते हैं उन्हें जीएसटी विभाग और आयकर विभाग का आईडी कार्ड दिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह इन सभी मांगों को अवश्य पूरा करे। ऐसा करने पर व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा और सरकार के राजस्व में भारी इजाफा होगा। जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए हम हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। बैठक में वरिष्ठ महामंत्री श्रीधर अग्रहरि, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष मुरली जायसवाल, युवा अध्यक्ष कपिशचन्द्र अग्रहरि, सतविन्दर पाल सिंह जज्जी, बीडीसी, सुनील अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, अमित शर्मा सहित आदि पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments