असलहा सटाकर सर्राफा कारोबारी से लाखो के सोने व चांदी के जेवरात की छिनैती

पिडवल मोड़ से दुकान बंद कर कोपागंज घर वापस लौट रहे थे कारोबारी

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियाव खाद गोदाम के पास मंगलवार की देर शाम लगभग 8 बजे के करीब दुकान बंद करके वापस लौट रहे आभूषण कारोबारी से नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी छीनकर फरार हो गये ।
एसपी एएसपी भारी सख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौक़े पर पहुच गये।पुलिस टीम ने बदमाशों की खोजबीन किया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका ।घटना के बाबत पीड़ित आभूषण कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोपागंज थाने में मुकदमा दज कर लिया गया हैं ।
कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला चन्दनपूरा निवासी सर्राफा कारोबारी जितेंद्र वर्मा का पिडवल मोड़ के पास आभूषण की दुकान हैं। नित्य की भांति मंगलवार की शाम को दुकान बंद करके अपने साथी कारोबारी के साथ वापस घर लौट रहे थे । इसी दौरान घोसी और कोपागंज थाना सीमा टड़ियाव खाद गोदाम के पास चार की सँख्या में असलहे से लैस बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण कारोबारी को ओवरटेक करके रोक दिया ।असलहाधारी बदमाशो ने आभूषण कारोबारी की कनपटी पर असलहा सटाते हुए लाखो रुपये कीमत के सोने और चाँदी के आभूषण छीन ले गए । पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने कहा कि सर्राफा कारोबारी के साथ घटना की जाँच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश हो जायेगा।

rkpshomnath

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

1 hour ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

2 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

2 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

2 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

2 hours ago