Saturday, November 1, 2025
HomeUncategorizedज्ञान व ललित कलाओं की अधिष्ठात्री हैं देवी सरस्वती- डॉ. शैलेन्द्र प्रताप...

ज्ञान व ललित कलाओं की अधिष्ठात्री हैं देवी सरस्वती- डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) देवी सरस्वती सच, न्याय और ज्ञान की रोशनी का प्रतीक हैं। वे ज्ञान, वाणी और माधुर्य की सर्वशक्तिमान अधिष्ठात्री हैं। उक्त बातें पं दीन दयाल इण्टर कालेज, महराजगंज में वसंत पंचमी के पावन पर्व पर संस्था के विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि के सृजन के पश्चात अपने तेज से देवी सरस्वती का सृजन किया व उन्हें ज्ञान व समस्त ललित कलाओं की अधिष्ठात्री देवी के रूप में स्थापित किया। इस दौरान आनन्द प्रकाश राव, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, अवधेश प्रजापति, अशोक तिवारी, नेहा डालमिया, उमा वर्मा, नीलम प्रजापति आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अंजली प्रजापति, तन्नू जायसवाल, रानी पाण्डेय, मनीष साहनी, सूरज गुप्ता, मुस्कान चौधरी, पुष्पा यादव, अर्पिता गौड़ सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments