ईश्वर सबको प्रसन्न रखता है

जैसे ईश्वर सबको प्रसन्न रखता है,
इसलिए सबपर दया भाव रखता है,
वैसे ही मनुष्य से सब ख़ुश रहते हैं तो
उसे भी सबसे समन्वय रखना होता है।

वह रोटी खाने में स्वादिष्ट होती है,
जब उसको फुलाकर पकाया जाता है,
जब खाना पकाने वाले, खाने वालों,
दोनो के बीच प्यार निभाया जाता है।

भोजन करने से पहले भोजन बनाने
वाले का आभार तो करना ही चाहिये,
भोजन बनाने वाले से अधिक खाद्यान्न
जुटाने वाले का आभार करना चाहिये।

और उससे भी अधिक तो अन्न उगाने
वाले का आभार व्यक्त करना चाहिये,
भोजन प्रसन्नचित्त हो करना चाहिये,
उन सबका धन्यवाद करना चाहिये।

कमाने वाले का, बनाने वाले का भी,
उगाने वाले का और इसके लिए जल
अन्न व सुभाषित एवं सारी सामर्थ्य
देने वाले परम पिता परमात्मा का भी।

वही सब पर प्रसन्न रहता है सबकी
ग़लतियों को वही क्षमा भी करता है,
जब हम सबसे प्रसन्न रहना चाहते हैं,
सबकी ग़लतियों को भुलाना होता है।

ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास
जब इंसान निरंतर बनाये रखता है,
आदित्य तब ईश्वर अपने भक्त को
जीवन में कभी निराश नहीं करता है।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

10 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

10 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago