डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया, शेष आपत्तियां तत्काल दर्ज कराने की अपील
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत जनपद के मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के संभावित परिवर्तन, विभाजन और प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रस्तावित सभी मतदेय स्थलों का संबंधित उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों से भौतिक सत्यापन कराया गया है। सत्यापन के दौरान प्राप्त शिकायतों और सुझावों का नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण किया जा चुका है। इसके बाद 18 जुलाई 2026 को जनपद के मतदेय स्थलों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के निर्धारण की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्वाचन आयोग की गाईडलाइन के अनुरूप संचालित की जा रही है, ताकि प्रत्येक मतदाता को अपने मतदान केंद्र पर आसानी से पहुंचने की सुविधा मिल सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि किसी मतदेय स्थल को लेकर अब भी कोई आपत्ति या सुझाव शेष है तो उसे तत्काल संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एआरओ) के समक्ष प्रस्तुत करें, जिससे समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके।
उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदेय स्थलों से संबंधित सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…