संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन तथा पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चिन्हांकन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में निर्देश दिया गया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के निराश्रित व्यक्तियों को संबंधित कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आदेश के आधार पर आश्रय गृह, चिकित्सा परिचर्या गृह अथवा अन्य उपयुक्त संस्थानों में भेजा जाएगा। वहीं 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मिलने पर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को समाज कल्याण विभाग की कल्याण साथी हेल्पलाइन-14568, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन सड़क पर मिले निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचा सकें।
बैठक में मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं दिव्यांग व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम-2017 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर ऐसे व्यक्तियों को सुरक्षित आश्रय और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉ. अमर सिंह गौतम, अरुण कुमार ओझा, अधिवक्ता नरेन्द्र चौधरी, राम शब्द, एस.बी. सागर, मोनिका शुक्ला, प्रिंस कुमार झा सहित विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…