उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)l हल्की सी बारिश व पत्ता हिलते ही बिजली गुल हो जाती है।और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
यह मामला है उतरौला विद्युत उपकेंद्र के चमरूपुर व महुवा फीडर का।मंगलवार को सुबह में हुई बारिश के दौरान काटी गई बिजली पूरी दो बजे रात्रि को बामुश्किल सेआपूर्ति मिल सका।उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे उधर मच्छरों के आतंक ने लोगों को नींद भर सोने नही दिया।आलम यह रहा कि जहां बिजली के न रहने से चमरूपुर व महुवा फीडर के अन्तर्गत लगभग दर्जनों गांव अंधेरे में डूबा रहा वहीं लोगों के घरों के पानी की टंकी सूखा पड़ा रहा, विद्युत विभाग के लाइन मैन व अफसरों का फोन नही उठ रहा।जिससे उपभोक्ता हलकान रहे।कारण लगभग चार दशक पूर्व में खींचे गए विद्युत पोल व तार काफी जर्जर हो चुके हैं जो जरा सी हवा के झोंके लगने पर बर्दाश्त नही कर पाते टूटकर गिर जाते हैं,और लोग बिजली से महरूम हो जाते हैं।इन जर्जर तारों को बदलने के लिए लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी समेत क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा काफी अरसे से मांग की जा रही है।किंतु मामला ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है।जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…