बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में बकरी पालन प्रशिक्षण की बैच का हुआ समापन, जिसमें देवरिया जनपद के प्रत्येक ब्लाक से 35 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए थे। इसके समापन पर निदेशक आरसेटी देवरिया राकेश कुमार सभी प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र बांटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अपने क्षेत्र में जाकर स्वरोजगार कर स्वावलंबी बनने का कामना किया। इस अवसर पर संकाय सोमनाथ मिश्रा, कार्यालय सहायक रितेश कुमार पाण्डेय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा 100 से 500 बकरी पालन हेतु 20 लाख से 1 करोड़ रूपये तक की योजना के अन्तर्गत बैंक से ऋण लेने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। बकरी पालन गरीब लोगों के लिए कम लागत में अधिक लाभ देता है। किसान एफपीओ बनाकर इस योजना को और बेहतर बना सकते हैं। टीकाकरण एवं बरसात के दिनों में अन्य बीमारियों के उपचार तथा दवाइयों के बारे में भी बताया गया तथा उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। बुखार के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने में बकरी का दूध अमृत की तरह काम करता है तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया तथा आरसेटी के नियमों से भी अवगत कराया तथा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18.04.2024 से 27.04.2024 तक चला। तथा 01 मई 2024 से महिला ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। जिले के पात्र व्यक्ति पंजीकरण करवाएं प्रशिक्षण प्राप्त करें। बकरी पालन का प्रशिक्षण 10 दिनों का है जिसके पश्चात उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन कर स्वरोजगार कर सकेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

3 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

3 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago