Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंतकबीरनगरमौके पर जाएं अधिकारी शिकायतकर्ता का पक्ष सुन कराएं निस्तारण: जिलाधिकारी

मौके पर जाएं अधिकारी शिकायतकर्ता का पक्ष सुन कराएं निस्तारण: जिलाधिकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने थाना बेलहरकला एवं थाना बखिरा मे पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर पंहुचकर शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुनकर मामले का निस्तारण कराएं। जबकि पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
शनिवार को पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया। लम्बित शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया गया।
इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments