Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedमिशन शक्ति फेज़- 5.0 के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया...

मिशन शक्ति फेज़- 5.0 के तहत एन्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा चलाया गया बालिका-महिला सुरक्षा अभियान

नवरात्रि पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन आदि के बारे में किया गया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना संत कबीर नगर सरोज शर्मा ने बताया है कि शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला मिशन शक्ति अभियान में बच्चियों- महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक सरोज शर्मा, महिला आरक्षी अदिती कुमारी, महिला आरक्षी पूजा जायसवाल,थाना महिला थाना जनपद संत कबीर नगर द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शहर क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका/महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश/निर्देश से अवगत कराया गया एवं इस अभियान में बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन सहित मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि कुल महिलाओ की संख्या 100, एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 01 स्थान (शम्भूनाथ मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज बधवा, प्रिंसिपल डॉ. जलपना) 10 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया। 01शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।
उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज़-5.0 का के अंतर्गत जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बालिकाओं, महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं/व्यवस्थाओं आदि के बारे में प्रचार-प्रसार कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments