सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना सिकंदरपुर क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नवानगर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में म० आ० कल्पना विश्वकर्मा एवं दीपिका देवी द्वारा बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 102 व 108 (स्वास्थ्य सेवाएं), एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 शामिल हैं। अधिकारियों ने बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या संकट की स्थिति में वे इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें और निडर होकर अपनी बात रखें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई सवाल पूछकर जानकारी हासिल की।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…