संदिग्ध परिस्थिति में युवती का फंदे से लटकता मिला शव

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पथरदेवा कस्बा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटक कर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बा में भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनरी निवासी चारु यादव 25 वर्ष पुत्री शैलेंद्र यादव काफी दिनों से पथरदेवा कस्बा में माइक्रो फाइनेंस में काम करती थी। बुधवार को उसका का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। बुधवार को काफी देर तक जब चारु ने कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान मालकिन बाहर से आवाज लगने लगी।लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।उसके बाद मकान मालकिन ने खिड़की से देखी तो कमरे में पाइप से रस्सी के सहारे लटकते हुए उसका शव दिखाई दिया ।मकान मालिक ने घटना की सूचना तरकुलवा पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सूचना मिलते ही कुछ देर बाद मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।मृतका की मां उर्मिला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मामले में पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

9 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

18 minutes ago

यमन की जंग का दोहरा असर: एक लाख से ज्यादा विस्थापित, वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी दबाव

यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…

26 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

10 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

10 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

10 hours ago