बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर ढाले से सटे हनुमान मंदिर के समीप स्कूल से पढ़कर घर जा रही पांच वर्षीय प्रियांजल पुत्री स्व. बृजेश गोंड की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर , घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। इस बाबत बैरिया एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…