झाड़ फूंक के नाम पर युवती से दुष्कर्म

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली देहात के एक गांव में युवती अपने माता पिता के साथ किराए के मकान में रहती थी। सोमवार को बाजार निवासी एक तांत्रिक ने अन्य के साथ झाड़ फूंक के नाम पर युवती के साथ हुयी दरिंदगी से युवती की हालत गंभीर हो गयी। पुलिस ने पीड़िता को लखनऊ रेफर करवा दिया। प्रकरण को लखनऊ से ट्वीट किये जाने पर पुलिस ने सिर्फ तांत्रिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया बल्कि तांत्रिक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के चिलवरिया में स्थित चिनीमिल में एक व्यक्ति फोर मैन के पद पर तैनात था। वह एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत हो चुका है। ऐसे में सिद्धार्थ सिंह के मकान में परिवार समेत रहता है। बाजार में लाल महाराज उर्फ राम प्रकाश पाठक पुत्र मंगल तांत्रिक है। वह झाड़ फूंक का भी काम करता है। जिसकी 26 वर्षीय बेटी बीमार रहती है। जिससे तांत्रिक उसे ठीक करने के लिए झंडफूंक करता था। सोमवार को भी तांत्रिक ने बुलाया। इसके बाद युवती के साथ दरिंदगी की गयी। इससे किशोरी की हालत गंभीर हो गई। युवती के आंतरिक हिस्सों को चोट पहुंचाया गया। युवती की खोजबीन करते हुए परिवार के लोग पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल देहात अपनी कुर्सी बचाने के लिए मामले को दबाते दिखे लेकिन मंगलवार सुबह लखनऊ से फोन आते ही तांत्रिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी तांत्रिक मौके से फरार हो गया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही उसके अंदरूनी हिस्से में गम्भीर चोट आने की बात परिवार के लोग बता रहे हैं। पुलिस स्वच्छ छवि दिखाने के चक्कर में मुकदमा नहीं दर्ज कर रही थी। किशोरी को जब लखनऊ में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। तब वहां के एक व्यक्ति द्वारा बहराइच पुलिस की शिथिलता का ट्वीट किया। ट्वीट के बाद कोतवाल ने तांत्रिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। जबकि परिवार के लोग घटना में तीन से चार लोगों के शामिल होने की बात कह रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानांजय सिंह ने बताया कि युवती के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तांत्रिक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

4 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

14 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

14 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago