Tuesday, February 17, 2026
Homeआजमगढ़युवती ने लगाई पोखरे में छलांग, लोगों ने बचाई जान

युवती ने लगाई पोखरे में छलांग, लोगों ने बचाई जान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के पुराना चौक स्थित पक्का पोखरा में शनिवार को एक अज्ञात युवती छलांग लगा दी। आस-पास के घरों की महिलाओं ने उसे छलांग लगाते हुए देख शोर मचाया। शोर सुन मौके पर मौजूद लोगों ने पोखरे से उसे बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रातः लगभग 5:00 बजे एक युवती पारिवारिक कलह से आजीज होकर घर से भटकती हुई बिलरियागंज पक्का पोखरे में छलांग लगा दी। किंतु मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया।
बाहर निकलने पर युवती से पूछताछ के बाद लोगों ने उसके परिजनों को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments