Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइलाज के दौरान बालिका की मौत

इलाज के दौरान बालिका की मौत


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव की दरिंदगी की शिकार कुमकुम पुत्री रवीन्द्र पान्डेय की मौत शुक्रवार की देर सायं सात बजे हो जाने से शोक की लहर दौड़ गयी वहीं पुलिस की हूटर बजाती गाड़ियां गांव की गलियों व बाजार मे गतीशील हो गयी। तेरह वर्षीय कुमकुम को ताड़ीबड़ागांव के मेले से दरिंदे लेकर चले गये थे। जो अधमरी हाल मे सिकरहटा के समीप धान के खेत मे 15 अक्टूबर को मिली थी।जिसको लेकर काफी हंगामा मचा है।गांव मे पुलिस बल तैनात है तो चार चार थानाओं की ड्यूटी लगायी गयी है।अब पिड़ीता के मर जाने से गांव मे तनाव तो बढ़ा ही है।पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments