बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पत्र के अनुपालन में सोमवार 06 फरवरी को जिला चिकित्सालय, रविन्द्र नगर धूस स्थान, पडरौना, महिला चिकित्सालय पडरौना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया जनपद कुशीनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत, कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 3 फरवरी 2023 को तीन दिन पूर्व तक जन्म लिए हुए बच्चियों का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, तथा उनकी माताओं प्रिया सिंह पत्नी मुरली मनोहर सिंह, विनिता पत्नी चन्द्रभान, गुडिया पत्नी सरीफ, विन्द्रावती देवी पत्नी विनोद विश्वकर्मा, प्रियंका तिवारी पत्नी उमेश तिवारी, पूजा पत्नी विशुनदेव, सोनम चौधरी पत्नी देवानन्द चौधरी, आरती पत्नी जितेन्द्र चौहान, संतोषी गुप्ता पत्नी मुखलाल, गरिमा पत्नी अजय, नीलम देवी पत्नी शैलेष पटेल, शालीनी पत्नी गुड्डु सरगम पत्नी सूरज, धीरा देवी पत्नी दुर्गेश निशाद, पूजा पत्नी मिट्ठू इसी प्रकार महिला चिकित्सालय, पडरौना में प्रिती पत्नी मुन्ना, तैयाब खातून पत्नी साकिम अली, नेशा पत्नी मुस्लिम, शान्ति देवी पत्नी राजन प्रसाद एवं सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मी निक्की देवी पत्नी रामसागर आदि को उपहार स्वरूप बेबी किट, साल, मिष्ठान, चाकलेट एवं केक काट कर वितरण किया गया तथा जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया, जिसमें उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दिया गया।
इस अवसर पर सतेन्द्र वर्मा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर, राजेश्वरी कुमारी नर्स ऑफिसर, अमीत कुमार राय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, तथा महिला चिकित्साला पडरौना में उप जिलाधिकारी, महात्मा सिंह, सदर पडरौना, डा० संजीव सूमन, काजी अतिकुर्रहमान, पीएन उपाध्याय, दिग्विजय नाथ सिंह, नितेष मद्देशिया, डा० ज्योश सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया में अधीक्षक डा० मारकण्डे चतुर्वेदी, डा० नेहा, डा० निधि, बी०डी०ओ० कसया, सुधा पाण्डेय एवं समस्त स्टाप गण, साथ ही जिला प्रावेशन कार्यालय सहित तमाम गणमान्य लोग ओमप्रकाश यादव कनिष्ठ सहायक, चन्दा सिंह, रीता यादव, सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर, संगीत मिश्रा, बन्दना कुशऋषिराज पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

44 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

52 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

1 hour ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

1 hour ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago