Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तरकुलवा, देवरिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में 40 नवजात बच्चियों के अभिभावकों का उत्साहवर्धन करने के लिए केक काटकर उन्हे बेबी किट, मिष्ठान, बधाई-पत्र व सागौन का पौधा प्रदान किया गया । नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद में लिंगानुपात में कमी आयी है । बेटियों को बोझ न समझा जायें ।
जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुये कहा गया कि बेटियों के पैदा होने पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाये बालक और बालिका के मध्य भेद न करें । बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य है गिरते बाल लिंगानुपात में कमी लाना, बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिरण से जुड़े मुद्दों का समाधान करना है । सागौन का पौधा अपने बेटियों के जन्म के अवसर पर लगाये तथा इन्हे अपना नाम दें ।
कार्यक्रम के दौरान डा. जितेन्द्र प्रताप राव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरकुलवा के अधीक्षक डा. अमित कुमार, सीनियर चिकित्साधिकारी डा. मनोज जैन, मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर, मंशा सिंह व हरीश सिंह जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, वर्षा सिंह आदि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments