निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गर्डर गिरा एसएसबी इंस्पेक्टर की मौत, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेट संख्या 05 स्पेशल के समीप, मित्तल ब्रदर्स कंपनी द्वारा गतिशक्ति विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर एक गंभीर हादसा हुआ। हाइड्रा क्रेन के माध्यम से लोहे का भारी गर्डर उठाते समय अचानक चेन टूटने से गर्डर नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में एसएसबी के निरीक्षक विजेंद्र सिंह कोठारी (उम्र लगभग 45 वर्ष), जो एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर फर्टिलाइजर चिलुआताल गोरखपुर में नियुक्त थे, गर्डर के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे मनय कुंडू को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और जीआरपीएफ के अधिकारी बचाव कार्य में तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

14 minutes ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

22 minutes ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

31 minutes ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

4 hours ago