कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र से पूर्वांचल के लिए मिली दो बसों की सौगात

सांसद व ग्रामीणों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र के निवासियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने तोहफा दिया है।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक जोड़ी बसें सुजौली बिछिया होते हुए बलिया और देवरिया के लिए संचालित की गई जिसे सांसद अक्षयवर लाल गोंड व बिछिया के ग्रामीणों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र में पूर्वांचल के लिए बसों के संचालन से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।मिनी पूर्वांचल के नाम से जाना जाने वाला सुजौली बिछिया से बलिया और देवरिया तक के लिए दो बसें रोडवेज की बसों का संचालन किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो रोडवेज बस देवरिया और बलिया जनपद के लिए गुरुवार को सुजौली से सांसद अक्षयवर लाल गोंड व बिछिया से स्थानीय ग्रामीणों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बिछिया में ग्रामीणों में मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री, जिलाधिकारी बहराइच, डीएफओ कतरनियाघाट जिंदाबाद के नारे भी लगाए।बस को गुब्बारे और फूलमालाओं से सजाकर स्वागत किया गया।ग्रामीणों ने बस के संचालन होने पर मिठाई बाटकर हुए खुशी का इजहार किया एवं यात्रा के लिए टिकट भी लिया। सुजौली मंडी स्थल से बसों का संचालन किया जा रहा है।जो बिछिया रोडवेज बस स्टॉप पर रुकते हुए मिहीपुरवा बहराइच होते हुए देवरिया और बलिया के लिए रवाना होंगी। वन क्षेत्र के परिवहन सुविधाओं के विकास के लिए प्रयासरत सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने बताया कि गत माह में उन्होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात करके मिनी पूर्वांचल कहे जाने वाले बिछिया सुजौली क्षेत्र से बलिया तक के लिए बस चलाए जाने की मांग की थी जिस पर परिवहन मंत्री ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए बसों का संचालन शुरू किया है। इन बसों को संचालन करने से जहां वन निवासियों को पूर्वांचल की ओर जाने आने की सुविधा प्राप्त होगी वहीं दूसरी ओर इको पर्यटन के लिए आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी।इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक (ए आर एम ) बहराइच प्रेम कुमार,हरीश श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार कदम रसूल,फरीद अंसारी, सरोज गुप्ता, सगीर अंसारी, ओमकार कौशल, सुनील चन्द्र, सुशील गुप्ता,उवेश रहमान, मोनिस खान, फहीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

41 minutes ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 hour ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

14 hours ago