एडीजी जोन मोटरसाइकिल से निकले रोड पर किया चौराहों का औचक निरीक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित कराये जाने के लिए आज अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार गोपनीय रूप से सादे वस्त्रों में मोटरसाइकिल से गोरखपुर शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों/ चौराहों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रेलवे रोडवेज पर सरकारी एवं अनुबन्धित बस चालकों द्वारा अनुचित तरीके से सड़क पर वाहन खड़ा कर अनावश्यक रुप से जाम की स्थिति उत्पन्न कर रहे है, ऐसे में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने मौके पर मौखिक तौर पर रोडवेज कार्यालय में उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को उपरोक्त स्थिति के विषय में अवगत कराते हुए भविष्य में सचेत रहने की हिदायत दी गयी व यह भी बताया गया कि पुनरावृत्ति होने पर अभियान चलाकर इन बसों का चालान किया जायेगा साथ ही इस निमित्त रोडवेज विभाग को पत्राचार भी किया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आस-पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से सोनौली मार्ग पर कई वाहन बिना परमिट अवैध रुप से चलते पाये गये और इस दौरान कई वाहन सड़क पर अनुचित तरीके से पार्क किये गये मिले जबकि रेलवे स्टेशन परिसर में पेड पार्किंग (दो पहिया वाहन 24 घण्टे का शुल्क 30 चार पहिया वाहन 24 घण्टे का शुल्क- 60 रु0) की व्यवस्था है फिर भी लोग अनावश्यक रुप से यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जबकि इस तरह की अवैध पार्किंग का चालान / जुर्माना 500 है। उपरोक्त स्थिति के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago