गीडा सर्किल का हुआ सृजन अनुराग सिंह बनाए गए गीडा के पहले सीओ

बेलघाट थाने को गोला सर्कल से हटाकर खजनी सर्कल में किया गया शामिल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिले में एक और सीओ सर्किल का गठन किया गया इसके बाद सीओ सर्किल की संख्या बढ़कर हो गईं 12, नए सर्किल गीडा के पहले सी ओ अनुराग सिंह बनाए गए हैं, जिसमें तीन थाने गीडा, सहजनवां और हरपुर बुदहट को शामिल किया गया।हरपुर बुदहट पहले खजनी सर्किल में था।इसके अलावा बेलघाट थाने को गोला सर्कल से हटाकर खजनी सर्कल में किया गया, सम्मिलित गुलरिया थाना अब सीओ गोरखनाथ के इलाके में किया गया। शामिल पहले चौरीचौरा सर्किल में था जहां की दूरी अधिक होने से लोग परेशान थे। महिला थाना को कोतवाली सर्कल में किया गया शामिल पहले गोरखनाथ सर्कल में शामिल था।
जानकारी के मुताबिक, गीडा सर्किल में गीडा, सहजनवा और हरपुर बुदहट थाना होगा। अभी तक यह कैंपियरगंज सर्किल में था, अब अगर थाना पुलिस के अलावा लोगो को भी काम होता था तो लंबी दूरी तय करनी होती थी। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के लोगों को उलटा खजनी सीओ के पास जाना होता था। इसके अलावा गुलरिहा थाना का क्षेत्र शहर से सटा हुआ है। घटना होने पर अक्सर शाहपुर थाना से सीमा विवाद हो जाता था। इसके साथ गुलरिहा थाने का सीओ सर्किल चौरीचौरा था।इस क्षेत्र के लोगों को कोई काम पड़ने पर वह लंबी दूरी तय कर चौरीचौरा सीओ कार्यालय जाना पड़ता था। आम जनता की इन दिक्कतों के जानने के बाद एसएसपी ने यह निर्णय लिया। इसमें गीडा काे नया सीओ सर्किल बनाया गया है। गीडा सीओ सर्किल में ही हरपुर बुदहट थाना रहेगा।

एसएसपी ने सीओ के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया

अनुराग सिंह को बांसगांव के सीओ से गीडा का सीओ बनाया श्याम वीर सिंह को अपराध शाखा से बांसगांव का सीओ, विजय आनंद शाही को कैंपियरगंज से यातायात, वीआईपी ,मेला, प्रोटोकॉल का सीओ उदय प्रताप सिंह गैर जनपद से आए अपराध शाखा के सीओ बने कमलेश सिंह वीआईपी, मेला,प्रोटोकॉल से कैंपियरगंज के सीओ बनाए गए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

13 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

15 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

15 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago