बदायूं(राष्ट्र की परम्परा) आलोक प्रियदर्शी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत अमित किशोर श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक नगर एवं आलोक मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बदायूं के निकट पर्यवेक्षण में बुधवार 21-02-2024 थाना कुवरगॉव एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुवरगॉव पर मुकद्दम उर्फ हत्या के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 34/24 धारा 302 भादवि की घटना का सफल अनावरण करते हुए ,इस घटना में शामिल 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अस्त्र, शस्त्र तथा हत्या के बाद साथ लेकर गये मृतक मोबाइल एवं घटना के समय अभियुक्तगण द्वारा पहने गये कपडे बरामद किये गये।
13-02-2024 की प्रात: थाना कुवरगॉव क्षेत्र अन्तर्गत जंगल ग्राम भेसामई में मुक्कदम उर्फ बाके पुत्र छोटेलाल निवासी बिहारी गौटिया थाना कुवरगॉव उम्र करीब 55 वर्ष का शव मिला था,जिसकी गर्दन काटकर हत्या की गयी थी और जिसका सिर धड़ से अलग था। इस संबंध में मृतक के भाई राजपाल द्वारा अपने गॉव के नेत्रपाल आदि 04 नफर को नामित करते हुएथाना कुवरगॉव पर मु0अ0सं0 34/24 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
इस सनसनीखेज हत्या काण्ड में प्रारम्भिक विवेचना से नामजदगी सही प्रतीत नही हुई, अतः हत्याकाण्ड का खुलासा किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कुवरगॉव एवं एसओजी की टीमों का गठन किया गया। इन टीमों द्वारा गहन छानबीन,सुरागरसी पतारसी एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का उपयोग करते हुए, घटना क्रम से जुड़े कई संदिग्ध लोगो से पूछताछ की गयी और घटना का सफल अनावरण किया गया।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…