हुक्काबार व रेस्टोरेंट संचालक समेत चार पर मुकदमा

यामाहा शो रूम की दीवार काटने और विरोध पर जानमाल की दी थी धमकी

एसएसपी की फ़टकार के बाद कैन्ट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कैंट पुलिस ने पार्क रोड स्थित ब्लूबर्ड हुक्काबार एवं रेस्टोरेंट के संचालक के विरूद्ध यामहा बाइक के अधिकृत शो रूम में सेंधमारते समय शोरूम के प्रोप्राइटर द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद विरोध करने पर, प्रोपराइटर को जानमाल की धमकी दिए जाने के मामले में केस दर्ज किया है। विगत आठ दिनों से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने में हीलाहवाली करने वाली कैन्ट पुलिस एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर की फटकार सुनने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित संदीप कुमार वैश्य ने एसएसपी को तहरीर सौंपकर जानकारी दी कि पार्क रोड पर उनका भारत ट्रेडिंग कंपनी के नाम से यामहा बाइक का अधिकृत शो रूम है। 10 फरवरी की रात शो रूम बंद कर रात 8 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैंक रोड चला गया, उनके कार की चाबी शो रूम में ही छूट गयी थी। रात 9.45 बजे कार की चाबी लेने के लिए दोबारा शो रूम पहुंच तो देखा कि हमारे शो रूम के ऊपर ब्लूबर्ड हुक्काबार एवं रेस्टोरेंट का संचालक इसरार अहमद अपने दो-तीन साथियों के साथ शो रूम की दीवाल काट और तोड़ रहा था। विरोध करने पर उसने और उसके साथियों ने जानमाल की धमकी भी दी। इतना ही नहीं उसने शो रूम के अंदर स्थापित मंदिर को भी तोड़ दिया था। पुलिस बुलाने की बात कहने पर वह अपने साथियों संग जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। डायल 112 की सूचना पर जटेपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़ित सन्दीप कुमार वैश्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर से मिलकर उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया, इससे आरोपियों का मनोबल काफी बढ़ गया है और बार बार धमकी दे रहे है। एसएसपी के निर्देश पर कैन्ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

11 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

14 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

14 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago