जर्मनी के शोधकर्ता साइकिल से पहुंचे कर्तनिया, जैव विविधता एंव सौंदर्य की प्रशंसा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के मिहींपुरवा कतर्निया वनयजीव प्रभाग की सुंदरता का कोई जवाब नहीं है इसलिए यहां जो भी आता है इसकी प्रशंसा किये बिना नहीं जाता। शुक्रवार को जर्मनी से साइकिल यात्रा कर कर्तनिया वन्यजीव प्रभाग पहुंचे। शोधकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम पर काम कर रहे लोगों से मुलाकात कर उन्हें जैवविविधता सम्बंधी स्टीकर भी दिये
जर्मनी की रहने वाली हन्ना तथा जर्मनी निवासी जोनस वाइल्ड लाइफ पर शोध कर रहे है। अपने शोध कार्य को जमीनी स्तर से जुड़ कर करने हेतु हन्ना एंव जोनस ने 9 माह पूर्व ‘बाइकिंग फार बायो डाइवर्सिटी’ नाम से 12 देशो के भ्रमण हेतु साइकिल यात्रा शुरु की। अपनी इस लम्बी दूरी की साइकिल यात्रा में अबतक 10 देशों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। भारत पहुंचे कर यहां उन्होने वाइल्ड लाइफ स्कालर जावेद अनवर से मुलाकात की। जावेद कर्तनिया प्रभाग अंर्तगत मिहींपुरवा कस्बे के रहने वाले हैं। इन्होने साउथ अफ्रीका में रहकर वाइल्ड लाइफ पर काफी शोध किया है। शोध कार्य के दौरान ही जावेद की जोसेफ और हन्ना से मुलाकात हुई थी। अपनी साइकिल यात्रा के दौरान जर्मनी के इन शोधकर्ताओं ने जावेद के साथ यहां के जंगलो का भ्रमण किया। भारत के बाद नेपाल होते हुये ये दोनो स्कालर अपनी यात्रा पूरी करेंगे फिर नेपाल से वापस अपने देश जर्मनी लौट जायेंगे।
‘बाइकिंग फार बायो डाइवर्सिटी’ यात्रा के दौरान कर्तनिया प्रभाग पहुंचे दोनो शोधकर्ताओं ने कर्तनिया के प्राकृतिक वातावरण एंव यहां की जैव विविधता की खुल के तारीफ की उन्होने कहा कि कर्तनिया वास्तव में अत्यंत महत्वपूर्ण है यहां उन्होने जितना सोचा था उससे भी अधिक देखने को मिला। यात्रा के दौरान जर्मनी के इन शोधकर्ताओं ने कर्तनिया प्रभाग में पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहे द जंगल वाइस चैनल के प्रमुख एम. रशीद से मुलाकात कर उनके कार्यों की प्रशंसा की तथा पर्यावरण संरक्षण पर सभी को साथ मिलकर काम करने की बात भी कही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

9 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

9 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

9 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

9 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

10 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

10 hours ago