इनामी दुष्कर्मी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार की सुबह कप्तांनगंज थाना क्षेत्र के गोपलापुर पुलिया के पास 25 हजार ईनाम, घोषित दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है।
बताते हैं कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने विगत 15 दिसम्बर 2021 को क्षेत्र के, खीरीडीहा ग्राम निवासी राजेंद्र निषाद पुत्र रामअवध के खिलाफ, नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विगत 27 सितंबर को अगवा की गई 15 वर्षीय गर्भवती किशोरी को बरामद कर लिया। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में अन्य कई धाराओं में वृद्धि कर दी। काफी प्रयास के बाद भी जब आरोपी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी, तो पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने बीते 13 फरवरी को आरोपी राजेन्द्र निषाद पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह ईनाम घोषित अपराधी राजेन्द्र निषाद, तीन किलोग्राम गांजा के साथ क्षेत्र के गोपलापुर पुलिया के समीप गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास समेत आधा दर्जन मामले पूर्व में दर्ज बताए गए हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

40 minutes ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

45 minutes ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

58 minutes ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

1 hour ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

1 hour ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

1 hour ago