मुराद पूरी नही हुई तो शिवलिंग को ही फेंक दिया कुए के अंदर

क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह एवं बरवां गांव की सीमा पर स्थित, शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को एक सिरफिरे ने अपनी मुराद पूरी न होने पर, मंदिर से शिवलिंग को ही उठाकर कुएं में फेंक दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
घटना के संबंध में बताया गया है,कि ग्रामसभा गोमाडीह के पूर्वी छोर पर पड़ोसी ग्राम बरवां की सरहद पर शिव जी का मंदिर स्थित है, जिसमें शिवलिंग की स्थापना की गई थी। जहां ग्राम बरवां निवासी अनिल पुत्र राजकुमार ने कुछ समय पूर्व अपने किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए मन्नत मांगी थी। कुछ समय बीत जाने के बाद उसका कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो आवेश में आकर गुरुवार की शाम उसने शिवलिंग को उखाड़ कर मंदिर के सामने स्थित कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर में स्थापित शिवलिंग को गायब देख हैरान रह गए। इसकी जानकारी के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी गोमाडीह के पूर्व प्रधान रमेश राय द्वारा थानाध्यक्ष गंभीरपुर को दी गई। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर, आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। शिवलिंग को कुएं से निकाल कर पुनर्स्थापित किए जाने की तैयारी ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

6 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

6 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

6 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

7 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

11 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

11 hours ago