सामान्य प्रेक्षक गुरुप्रीत कौर ने ईवीएम कमीशनिंग का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु लोकसभा क्षेत्र–63 महराजगंज की सामान्य प्रेक्षक गुरुप्रीत कौर सप्रा द्वारा आज से आरंभ हुए ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया गया।
प्रेक्षक ने विधान सभावार ईवीएम कमीशनिंग कार्य को देखा। उन्होंने आज के प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि आज बीयू, सीयू और वीवीपीएटी का बूथवार सेट तैयार किया जा रहा और कल से सिंबल लोडिंग का कार्य बीईएल के इंजीनियरों द्वारा शुरू कर दिया जायेगा। प्रेक्षक ने अंतिम रेंडमाइजेशन के अनुसार मशीनों के सीरियल नंबर को भी मिलवाया और उपस्थित पार्टी/प्रत्याशी के प्रतिनिधियों व अभिकर्ताओं को दिखवाया।
प्रेक्षक ने सिंबल लोडिंग कार्य ससमय शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही सेंट्रल पीएस सिस्टम लगवाने के लिए कहा ताकि कोई भी निर्देश एक साथ सभी को दिया जा सके। प्रेक्षक ने प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं और मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे ईवीएम कमीशनिंग के दौरान समय से उपस्थित रहने के लिए कहा ताकि किसी प्रत्याशी या दल को कोई शंका न रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्याशियों अभिकर्ताओं व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कमीशनिंग की पूरी प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि सिंबल लोडिंग का कार्य 23व24 मई को किया जाएगा। इसके उपरांत रैंडम के आधार पर प्रत्याशियों के द्वारा चयनित ईवीएम मशीनों पर न्यूनतम 1000 मॉक पोल करवाया जायेगा। प्रत्याशी/पार्टी की संतुष्टि के उपरांत निर्धारित प्रारूपों और अभिलेखों पर हस्ताक्षर के उपरांत ही कमीशनिंग प्रक्रिया को पूर्ण माना जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा जिला प्रशासन प्रेक्षकगण के प्रेक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया को शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पादित किया जाएगा। किसी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल को कोई शंका या समस्या है तो जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में मुझसे या उप जिला निर्वाचन अधिकारी से किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और प्रत्याशी/राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

8 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

8 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

8 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

8 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

8 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

8 hours ago