तेरह बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक पुलिस ने बुधवार को सीमावर्ती गांव रेहरा के समीप तस्करी की तेरह बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया।
भारत नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए दिये गए निर्देश के क्रम में मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार द्वारा सीमावर्ती गांव रेहरा के समीप एसएसबी रोड़ पर निर्माणाधीन पुलिया से तस्करी की तेरह बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद कस्टम अधिनियम में कार्रवाई करते हुए कस्टम कार्यालय रवाना कर दिया गया।
थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि तेरह बोरी यूरिया खाद बरामद कर आवश्यक कार्यवाही के बाद कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

3 hours ago

लोकतंत्र में जनआक्रोश बनाम विदेशी प्रभाव: कौन तय करता है सरकारों का भविष्य?

दुनिया के लोकतंत्रों पर विदेशी सत्ता परिवर्तन का साया! इजरायल से भारत, फ्रांस, स्पेन और…

3 hours ago

बदरीनाथ से लौटते वक्त मौत से टकराया हेलीकॉप्टर!

Ai निर्मित चमोली में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, श्रद्धालुओं की यात्रा मातम में बदली…

3 hours ago