छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लिंग रुढिवादिता बाधक : गंगा

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आत्मविश्वास जरुरी : बीई

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)06 सितम्बर..

दुदही बीआरसी परिसर में सेल्फ एस्टीम एंड बाडी कांफीडेंस प्रोजेक्ट के अंतर्गत किशोर किशोरी के सशक्तिकरण हेतु शिक्षकों के तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने उद्घाटन सत्र में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक को परंब्रह्म की उपाधि मिली है। शिक्षक कुम्हार की भांति छात्र को गढ़ते हैं। समाज में व्याप्त लिंगभेद रुढिवादिता के चलते छात्रों का समुचित विकास नहीं हो पाता।

भविष्य के बारे में सकारात्मकता से सोचते हैं आत्मविश्वासी व्यक्ति : अरुणेंद्र

समता व छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लिंग रुढिवादिता को बाधक माना गया है। शिक्षकों का यह प्रशिक्षण कारगर साबित होगा। शिक्षक प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को विद्यालय में व्यवहार में लाएं। जिससे किशोर किशोरी छात्रों में आत्मसम्मान व शारीरिक आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय ने कहा कि आत्मविश्वासी व्यक्ति साधारणतः स्वयं को पसंद करते है, अपने व्यक्तिगत और वृत्तिगत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए व भविष्य के बारे में सकारात्मकता से सोचते है। शिक्षक ऐसे ही छात्र का निर्माण करें। बीईओ अजय कुमार तिवारी ने सरकारी योजनाओं व दुदही विकास खंड के उपलब्धियों पर चर्चा की।

संदर्भदाता शिवशंकर तिवारी व अखिलेश सिंह ने लिंग रुढिवादिता में स्टीरियो टाइप की व्याख्या करते हुए शिक्षकों को किया प्रशिक्षित

उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, आत्मक्षमता और आत्मसम्मान का समायोजन है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए यह जरुरी है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि महेंद्रनाथ उपाध्याय, मंत्री रामनिवास जायसवाल, विद्या सिंह, ओपी सिंह, जूशिसं के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, राजेश प्रसाद ने संबोधित किया। संदर्भदाता शिवशंकर तिवारी व अखिलेश सिंह ने लिंग रुढिवादिता में स्टीरियो टाइप की व्याख्या करते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। अध्यक्षता प्राशिसं के पूर्व जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद ने की तथा संचालन एआरपी अनिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान ओंकारनाथ शर्मा, धनन्जय मिश्र, अलका ओझा, वंदना यादव, फ़िरदौस आरा, प्रतिमा यादव, रामकुमार सेठ, मुकेश कुमार यादव, अभिषेक तिवारी, प्रणव कुमार चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, मनोहर पटेल, प्रभुनाथ तिवारी, रमेश पटेल, संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार श्रीवास्तव, ओंकारनाथ शर्मा, अशफाक अहमद, सुनील केसरी, विवेक कुमार गुप्ता, मंटू कुमार गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, रामानुज गिरी, सुदर्शन गुप्ता, रामायण प्रसाद, महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, श्रीकांत प्रसाद, हसन फरोग, राजू कुमार कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, रामजीत पटेल, रमेश प्रसाद, शिवशंकर यादव, संदीप कुमार, प्रेम प्रकाश, देवेंद्र कुमार गोयल, जयंत बुद्धा, शरद शुक्ल, अलाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण की अपील

दुदही बीआरसी में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने परिसर में शोभादार पाम ट्री के पौधरोपण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक संख्या में पौधरोपण की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में अहम स्थान है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखना हम सभी का कर्तव्य है। पर्यावरण प्रदूषित होगा तो हमारा जीवन भी संकट में रहेगा। जीवित रहने के लिए आक्सीजन बहुत महत्वपूर्ण है। और इसके लिए पौधरोपण आवश्यक है।

संवादाता कुशीनगर..

parveen journalist

Recent Posts

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

15 hours ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

15 hours ago

बीबीएयू में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026’ के तहत लगाए गए 8,500 पौधे, प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया शुभारंभ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार,…

15 hours ago

वृक्ष लगाना सेवा, उसका संरक्षण साधना: चारु चौधरी

संतकबीरनगर में 29.78 लाख पौधों का रोपण संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग…

15 hours ago

भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत 91वें स्थान पर, अब तेज सुधार की चुनौती

भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार का तात्कालिक समय आया: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2026 की रिपोर्ट-भारत की 100…

15 hours ago

मुर्गी फार्म में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

कटहरा गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, निगरानी के बाद सुरक्षित जंगल की ओर…

15 hours ago